Friday, 10th of July 2026

ज़मीन पर दर्द से तड़पती रही महिला, अस्पताल की पोल खोलता वीडियो वायरल

Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 08th 2026 02:02 PM
Trending News
ज़मीन पर दर्द से तड़पती रही महिला, अस्पताल की पोल खोलता वीडियो वायरल

ज़मीन पर दर्द से तड़पती रही महिला, अस्पताल की पोल खोलता वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश, सहारनपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। दरअसल, मामला सहारनपुर के ज़िला अस्पताल का है। इस वीडियो में एक महिला गंभीर बीमारी के चलते दर्द से तड़पती नज़र आ रही है। महिला की हालत तब और बिगड़ती चली गई जब अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए वो  काफी देर लाइन में खड़ी रही यानि वो अपनी बारी आने का इंतज़ार कर रही थी। लेकिन ज्यादा देर तक लाइन में खड़े रहने से महिला की हालत और बिगड़ती चली गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि उस दौरान बीमार महिला की मदद के लिए वहाँ न तो कोई अस्पताल का स्टॉफ मौजूद था और न ही कोई होमगार्ड कर्मी। ज्यादा हालत बिगड़ने पर बीमार महिला वहीं ज़नीम पर ही गिर गई पड़ी। 

वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते महिला को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी जाती, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला बार-बार अपनी बिगड़ती तबीयत का हवाला देकर अस्पताल कर्मचारियों से जल्द पर्ची बनाने की गुहार लगाती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल स्टाफ ने महिला से कह दिया कि अगर तबीयत ज्यादा खराब है तो वह खुद इमरजेंसी वार्ड चली जाए। इसके कुछ ही देर बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला के गिरने के बाद भी मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मचारी, पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तमाशबीन बने रहे। न तो किसी ने स्ट्रेचर मंगवाया और न ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

फिलहाल, महिला की स्थिति में सुधार है

आसपास मौजूद आम लोगों ने मानवता दिखाते हुए महिला को उठाया और इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला के गिरने के बाद भी मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मचारी, पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तमाशबीन बने रहे। न तो किसी ने स्ट्रेचर मंगवाया और न ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। आसपास मौजूद आम लोगों ने मानवता दिखाते हुए महिला को उठाया और इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Punjabi Shorts

Latest News