Tuesday, 23rd of June 2026

PM मोदी का मलेशिया दौरा- आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई ऊंचाई

Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 07th 2026 04:52 PM
Trending News
PM मोदी का मलेशिया दौरा- आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई ऊंचाई

PM मोदी का मलेशिया दौरा- आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई ऊंचाई

मलेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर मलेशिया पहुंचे। इस दौरान राजधानी कुआलालंपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पीएम मोदी की 2015 के बाद मलेशिया की तीसरी यात्रा है।

मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कुआलालंपुर पहुंच गया। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ। मैं हमारी बातचीत का इंतज़ार कर रहा हूं और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मज़बूत करने की उम्मीद करता हूं।

रविवार होगी विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता

यह यात्रा एक्ट ईस्ट पॉलिसी, इंडो-पैसिफिक विजन और विजन महासागर के तहत भारत की दक्षिण-पूर्व एशिया नीति का अहम हिस्सा है। दोनों प्रधानमंत्री रविवार को विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साल 2024 में अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के बाद यह जवाबी दौरा है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध मजबूत हैं और यह यात्रा आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाई देगी। मलेशिया में लगभग 30 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु हैं।

प्रधानमंंत्री मोदी के स्वागत में भारतीय और मलेशियाई संस्कृति की झलक दिखाने वाला एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय समुदाय की महिलाओं ने क्लासिकल और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर पीएम का जोशीला स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाया और बातचीत की।

TAGS

Latest News