Thursday, 9th of July 2026

केंद्र सरकार ने दिया पंजाब को बड़ा तोहफा, राजपुरा बाईपास लाइन को मंजूरी, ₹411.96 करोड़ होगी लागत

Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 11th 2026 11:26 AM
Trending News
केंद्र सरकार  ने दिया पंजाब को बड़ा तोहफा, राजपुरा बाईपास लाइन को मंजूरी, ₹411.96 करोड़ होगी लागत

केंद्र सरकार ने दिया पंजाब को बड़ा तोहफा, राजपुरा बाईपास लाइन को मंजूरी, ₹411.96 करोड़ होगी लागत

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने राजपुरा बाईपास लाइन को मंजूरी दे दी है, जिसकी लागत लगभग ₹411.96 करोड़ होगी। इस 13.46 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट का उद्देश्य अंबाला–जालंधर रेल कॉरिडोर पर बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करना है। यह दावा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किया। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

माल ढुलाई में तेज़ी और यात्री रेल संचालन में सुधार होगा

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नई लाइन राजपुरा को बाईपास करेगी, जो शंभू में समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर (DFC) से सीधा संपर्क प्रदान करेगी। इससे माल ढुलाई तेज होगी, यात्री रेल संचालन में सुधार होगा और भविष्य में उत्तरी रेलवे की क्षमता और मजबूत होगी।

रवनीत बिट्टू के अनुसार इस परियोजना का लक्ष्य राजपुरा यार्ड में लगने वाले जाम को खत्म करना है, जो इस समय अपनी क्षमता से कहीं अधिक काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंबाला–जालंधर सेक्शन उत्तरी रेलवे के सबसे व्यस्त रूटों में से एक है और 2030-31 तक यहां ट्रैफिक बहुत अधिक बढ़ने का अनुमान है। इस बाईपास के बनने से मालगाड़ियां और यात्री गाड़ियां राजपुरा यार्ड में फंसने के बजाय सीधे निकल सकेंगी, जिससे समय की बचत होगी और माल ढुलाई भी तेज होगी।

Punjabi Shorts

Latest News