Friday, 2nd of October 2026

मास्टर सलीम के मैनेजर को WhatsApp कॉल से मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
मास्टर सलीम के मैनेजर को WhatsApp कॉल से मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

मास्टर सलीम के मैनेजर को WhatsApp कॉल से मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

पंजाबी गायक मास्टर सलीम (Master Saleem) के मैनेजर को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने कहा कि “तेरे दिन थोड़े रह गए हैं।” इस धमकी भरी कॉल के बाद मास्टर सलीम के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

मास्टर सलीम के मैनेजर का नाम जोश है। उनका कहना है कि उन्हें तीन बार व्हाट्सऐप कॉल की गई। दो बार उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद धमकी देने वाले ने उनकी कार की तस्वीर भेजकर कहा कि उस पर पूरी नजर रखी जा रही है। तीसरी बार जब उन्होंने फोन उठाया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

मैनेजर जोश का कहना है कि कॉल करने वाले ने उनसे पैसों या किसी अन्य चीज की कोई मांग नहीं की, सिर्फ इतना कहा कि “तेरे दिन थोड़े रह गए हैं।” धमकी मिलने की शिकायत जोश ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को दी है। जोश को पहली बार यह धमकी 28 जनवरी को मिली थी, लेकिन अज्ञात नंबर होने के कारण उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की थी।