Friday, 9th of October 2026

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे, इंसाफ की मांग

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे, इंसाफ की मांग

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे, इंसाफ की मांग

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला: मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला, जिनकी कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी, उनके लिए इंसाफ की मांग को लेकर परिवार ने एक बार फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गायक के माता-पिता अब SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिवार का आरोप है कि मानसा पुलिस भ्रष्ट है और पिछले पंद्रह दिनों से कभी फाइल यहां पड़ी है तो कभी वहां पड़ी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता का कहना है कि मानसा पुलिस ने सभी गैंगस्टरों को भगा दिया, जबकि दिल्ली पुलिस ने इन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।

माता चरण कौर ने कहा कि पांच दिनों तक हथियारों से भरी गाड़ियां लेकर लोग घूमते रहे। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने कहा कि उन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं है, वे अपनी जान हथेली पर रखकर इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

29 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही उनके माता-पिता लगातार उनके हत्यारों को सजा दिलाने और अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। इसी कारण दिवंगत गायक के माता-पिता ने एक बार फिर इंसाफ की मांग को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया है।