Friday, 9th of October 2026

मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

मोहाली, पंजाब: चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन 3 स्कूल बंद कर दिए गए। अभिभावकों को संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी गई। ख़बरों के मुताबिक, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है।

इन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया

मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, पैरागन, शेमरॉक इंटरनेशनल सेक्टर 69 और फेज 10 स्थित डीएवी स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। आज सुबह स्कूल खुलने के थोड़ी देर बाद कई स्कूलों को ईमेल प्राप्त हुए। पुलिस टीमें तुरंत अलर्ट पर आ गईं और स्कूलों को बंद घोषित कर दिया गया। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे थे, उन्हें स्कूल के बाहर से ही वापस भेज दिया गया।