Friday, 9th of October 2026

प्रताप सिंह बाजवा की डिनर डिप्लोमेसी, पंजाब के कांग्रेसी नेता हुए एकजुट

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
प्रताप सिंह बाजवा की डिनर डिप्लोमेसी, पंजाब के कांग्रेसी नेता हुए एकजुट

प्रताप सिंह बाजवा की डिनर डिप्लोमेसी, पंजाब के कांग्रेसी नेता हुए एकजुट

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली जब वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपनी “डिनर डिप्लोमेसी” के जरिए पार्टी के विभिन्न गुटों को एक साथ बैठने का अवसर दिया। बीती रात चंडीगढ़ के सेक्टर 8 स्थित उनके आवास पर आयोजित इस विशेष भोज बैठक में कई प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

चाय और रात्रिभोज के दौरान अहम राजनीतिक चर्चाएं हुईं

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, राणा केपी सिंह, भारत भूषण आशु, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, किकी ढिल्लों, अरुणा चौधरी और विजयइंदर सिंगला के साथ-साथ विधायक, पूर्व मंत्री और जिला अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ चेहरे मौजूद थे। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी नेता गोल मेज के आसपास बैठकर बातचीत कर रहे हैं। माहौल काफी सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक नजर आया, जहां चाय और रात्रिभोज के दौरान अहम राजनीतिक चर्चाएं हुईं।

इस बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। कई नेताओं ने खुलकर अपने विचार रखे और आंतरिक मतभेदों को दूर करने पर जोर दिया। प्रताप सिंह बाजवा ने सभी से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने की अपील की।