Wednesday, 1st of April 2026

PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी...

By: GTC News Desk | Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 14th 2026 03:34 PM
PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी...

PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी...

पंजाब: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 197 रिक्तियों की घोषणा की गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक टाइपिंग टेस्ट शामिल है। किसी साक्षात्कार का प्रावधान नहीं किया गया है।

PSSSB एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर रिक्ति संबंधी विवरण

PSSSB ने एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के 197 पदों की अधिसूचना जारी की है। रिक्तियों को पंजाब सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर डिग्री) होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) में पंजाबी विषय के साथ उत्तीर्ण किया होना चाहिए। उम्मीदवार ने ऑफिस एप्लिकेशन में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सहित 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स पूरा किया हो या विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए या इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स (DOEACC) ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु (सामान्य श्रेणी) के लिए 37 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी। 

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न: चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट का प्रावधान किया गया है। किसी साक्षात्कार का प्रावधान नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए निर्धारित की गई है, जिसका माध्यम ऑफलाइन होगा। समय-सीमा 2 घंटे की रहेगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

विषय: सामान्य ज्ञान, मेंटल एबिलिटी और अंकगणित, बेसिक कंप्यूटर। भाषा के लिए पंजाबी और इंग्लिश का माध्यम रखा गया है। बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

वेतन विवरण: चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। प्रारंभिक मूल वेतन 35,400 रुपये प्रति माह होगा, इसके साथ लागू भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के लिए 1,000 रुपये, अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 250 रुपये, पूर्व सैनिक एवं आश्रित वर्ग के लिए 200 रुपये और दिव्यांगजन के लिए 500 रुपये शुल्क का प्रावधान किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया:  PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आपको पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा। PSSSB एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। फिर आवेदन पत्र में सही विवरण भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आखिरी स्टेप में, आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने और अन्य निर्देशों से संबंधित अपडेट के लिए PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।