Trending:
गोलाघाट, असम: कारगिल के वीर शहीद कैप्टन जिंटु गोगोई के माता-पिता ने शुक्रवार को असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के पाकिस्तान दौरे की ख़बरों पर अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिस देश को “दुश्मन” माना जाता है, वहां जाना उन परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने बच्चों का बलिदान दिया है।
कैप्टन जिंटु गोगोई के पिता थोगिरन गोगोई, जो 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे, उन्होंने कहा कि देश के ख़िलाफ़ साज़िश में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर देश के सामने लाया जाना चाहिए और उसे देशद्रोही माना जाना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।
इस मामले पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उपनी प्रतिक्रिया दी है और कैप्टन जिंटु गोगोई की माता-पिता के संघर्ष को अपनी जुबान में कुछ इस तरह बयां किया, "कारगिल शहीद की माँ के शब्द किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस से ज़्यादा गहरे हैं। कैप्टन जिंटू गोगोई की माँ ने गौरव गोगोई के बिना बताए पाकिस्तान दौरे पर सवाल उठाया है। जिन परिवारों ने सबसे बड़ी कीमत चुकाई है, उनके लिए पाकिस्तान कोई “डेस्टिनेशन” नहीं बल्कि वह दुश्मन है जो उनके बेटों को ले गया। गौरव ज़्यादा देर तक चुप नहीं रह सकते।"
The words of a Kargil martyr’s mother are deeper than any press conference. The mother of Captain Jintu Gogoi has questioned Gaurav Gogoi’s undisclosed Pakistan visit.For families who’ve paid the ultimate price, Pakistan isn’t a “destination” but the enemy that took their sons.… pic.twitter.com/ksnGsgv7HK
— vintage tipu sir_ 53.78_ (@onetiponehand_) February 13, 2026
कैप्टन जिंटु गोगोई की माता ने गौरव गोगोई के पाकिस्तान दोरे पर जताई नाराज़गी
कैप्टन जिंटु गोगोई की माता दुलुप्रभा गोगोई ने कहा, “गौरव गोगोई को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए था। उनकी पत्नी भी पाकिस्तान में काम करती थीं। उनका पाकिस्तान जाना ठीक नहीं है। असम हमारा है, उन्हें यहीं रहकर असम के लिए काम करना चाहिए। उनके पिता (तरुण गोगोई) ने अच्छा काम किया था। उन्हें भी अपने पिता की तरह काम करना चाहिए। उन्होंने (पाकिस्तान ने) मेरे बेटे को मार डाला था। इसलिए गौरव गोगोई को वहां नहीं जाना चाहिए। हम सब एक ही जगह, असम से हैं। मुझे उनका पाकिस्तान जाना अच्छा नहीं लगा।”
मुख्यमंत्री ने गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों पर दी थी प्रतिक्रिया
यह मामला तब सामने आया जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान संबंधों पर विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में संशोधन कर उसे आगे की जांच के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 9 फरवरी को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव गोगोई ने रावलपिंडी जाने की बात स्वीकार की थी, जिसके बाद सरमा की प्रतिक्रिया आई।
इससे पहले, गौरव गोगोई ने सरमा के ‘पाकिस्तान लिंक’ के आरोपों पर पलटवार करते हुए सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उनके बच्चों से जुड़ी जानकारी मीडिया में सार्वजनिक कर दी। मुख्यमंत्री सरमा ने SIT जांच के निष्कर्ष जारी करते हुए दावा किया कि गौरव गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबर्न गोगोई और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच “गहरे संबंध” हैं।
कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री सरमा पर पद के योग्य नहीं होने का लगाया आरोप
गुवाहाटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने सरमा पर उनके बच्चों की जानकारी उजागर करने को लेकर निशाना साधा और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं हैं।उन्होंने कहा, “वे इतने नीचे स्तर पर चले गए कि उन्होंने मेरे बच्चों से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक कर दी। हमें भी उनके बच्चों के बारे में पता है; सबको पता है, लेकिन हम उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी के लायक नहीं हैं। वे जो कह रहे हैं, उससे असम शर्मसार हुआ है। वे झूठी जानकारी क्यों फैला रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।”