Friday, 9th of October 2026

पंजाब में ED की सख़्त कार्रवाई, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
पंजाब में ED की सख़्त कार्रवाई, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

पंजाब में ED की सख़्त कार्रवाई, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

पंजाब में ED की सख्त कार्रवाई: पंजाब में Enforcement Directorate (ED) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर जोनल ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत राकेश कुमार सिंगला (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब सरकार) और उनकी पत्नी रचना सिंगला से संबंधित लगभग 1.36 करोड़ रुपये मूल्य की पांच अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर दिया है।

विजिलेंस ब्यूरो की FIR के आधार पर शुरू हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है, जिसमें राकेश कुमार सिंगला पर लगभग 1.36 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ED ने इस मामले की जांच पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की थी।

 रिश्वत लेकर अवैध तरीके से संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप

जांच के दौरान यह सामने आया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में लोक सेवक रहते हुए राकेश कुमार सिंगला ने रिश्वत लेकर अवैध तरीके से संपत्ति इकट्ठा की। इन अवैध कमाई (Proceeds of Crime) को राकेश कुमार सिंगला, उनकी पत्नी रचना सिंगला और परिवार के अन्य सदस्यों ने बैंक खातों में नकद जमा कर, फर्जी एंट्रियों के जरिए और अचल संपत्तियों में निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से वैध बनाने की कोशिश की।