Trending:
GTC News: जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है, वैसे-वैसे लाइफ़ स्टालइल में तब्दीली देखने को मिल रही है। आए दिन 'पॉप कल्चर' को लेकर दुनियाभर में बातें होती रहती हैं। आज 14 फ़रवरी है, यूं तो 13-14 फ़रवरी को कई वजहों से याद रखा जा सकता है, लेकिन इस दिन ख़ासतौर पर वैलेंटाइनल के बाबत ख़ूब चर्चाएं होती हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से युवा जोड़े इस दिन को प्यार के इज़हार और इक़रार के तौर पर सेलिब्रेट करते हैं। ख़ैर, वैलेंटाइन का ज़िक्र अपनी जगह है, लेकिन अब 'गैलेंटाइन डे' भी महिलाओं के बीच ख़ासा लोकप्रिया हो रहा है। जीवनशैली पर बारीक़ नज़र रखने वालों की मानें तो वैलेंटाइन डे के शोर के बीच एक और दिन है जो बेहद मज़बूती के साथ अपनी जगह बना चुका है, वो है गैलेंटाइन दिवास। दरअसल हर साल 13 फ़रवरी को मनाया जाने वाला यह दिन पूरी तरह से महिला मित्रों और उनकी अटूट दोस्ती को समर्पित है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जीवन में रोमांस तो ज़रूरी है ही, लेकिन सहेलियों का साथ 'अनमोल' है। आइए जानते हैं कि आख़िर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और क्यों यह आज पूरी दुनिया में इतना लोकप्रिय हो गया है।
क्या है गैलेंटाइन डे? (What is Galentine's Day?)
गैलेंटाइन डे, 'गैल' (Gal - यानी लड़की) और 'वैलेंटाइन' शब्दों को मिलाकर बना है। यह दिन महिलाओं द्वारा अपनी महिला मित्रों के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य उस 'प्लेटोनिक लव' (बिना किसी रोमांटिक झुकाव वाला प्यार) को सेलिब्रेट करना है, जो अक्सर वैलेंटाइन डे के रोमांटिक उत्साह में पीछे छूट जाता है।
First time I heard...galentines day ....Interesting pic.twitter.com/GgZeOtLkTg
— Swati Garekar (@swatigar) February 13, 2026
कैसे हुई 'गैलेंटाइन डे' शुरुआत?
दिलचस्प बात यह है कि गैलेंटाइन डे का इतिहास सदियों पुराना नहीं है। इसकी शुरुआत किसी प्राचीन परंपरा से नहीं, बल्कि एक अमेरिकी टीवी शो से हुई थी:
टीवी शो का असर: साल 2010 में मशहूर कॉमेडी सीरीज़ 'पार्क्स एंड रिक्रिएशन' (Parks and Recreation) का एक एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसका शीर्षक था 'Galentine's Day'।
लेस्ली नोप का क़िरदार: इस शो की मुख्य किरदार लेस्ली नोप (अभिनेत्री एमी पोहलर द्वारा निभाया गया रोल) ने 13 फरवरी को अपनी सभी महिला मित्रों के लिए एक ख़ास 'ब्रंच' (नाश्ता और लंच का मेल) पार्टी आयोजित की।
उद्देश्य: लेस्ली का कहना था, "14 फरवरी को आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं, लेकिन 13 फरवरी का दिन 'लेडीज़ सेलिब्रेटिंग लेडीज' के लिए है, "जो चीज़ एक फिक्शनल शो के मज़ाक के तौर पर शुरू हुई थी, उसने देखते ही देखते एक ग्लोबल कल्चरल ट्रेंड का रूप ले लिया।
Happy Galentine’s Day-Celebrating the women who help us slow down and make time for ourselves.❤️The friends who remind us to pause ❤️The ones who help us breathe, reset, & recenter ❤️The ones who encourage the right choices ❤️The steady voices who bring calm back to our day pic.twitter.com/54I7i9IUOf
— LeeAnn DeLeo, Realtor (@LeeAnnDeLeo) February 13, 2026
सिर्फ़ सिंगल्स के लिए नहीं है यह दिन
अक़्सर लोग इसे सिर्फ़ उन महिलाओं के लिए मानते हैं जिनका कोई पार्टनर नहीं है, लेकिन असल में ऐसा हरगिज़ नहीं है। असल में यह दिन उन सभी महिलाओं के लिए है जो अपनी 'गर्ल गैंग' की ताकत़ को पहचानती हैं। चाहे आप सिंगल हों, शादीशुदा हों या रिलेशनशिप में, गैलेंटाइन डे उन सहेलियों को 'थैंक यू' कहने का दिन है, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में आपका साथ दिया है।
कैसे मनाया जाता है गैलेंटाइन डे?
दुनिया भर में महिलाएं इसे अलग-अलग तरीक़ों से सेलिब्रेट करती हैं:
सेलिब्रेशन का तरीक़ा विवरण
ब्रंच पार्टी लेस्ली नोप की तरह सुबह साथ में नाश्ता करना।
गिफ्ट एक्सचेंज एक-दूसरे को उनकी पसंद की चीज़ें या 'फ्रेंडशिप कार्ड' देना।
स्पा और रिलैक्सेशन साथ में पार्लर जाना या घर पर ही 'सेल्फ-केयर' डे मनाना।
मूवी नाइट अपनी पसंदीदा फ़िल्में देखना और पुरानी यादें ताज़ा करना।
सपोर्टिंग विमेन महिलाएं इस दिन एकजुटता दिखाती हैं।
कुल-मिलाकर, गैलेंटाइन डे का मैसेज साफ़ है, दोस्ती भी प्यार का ही एक रूप है और इसे भी उतने ही उत्साह से मनाया जाना चाहिए। सही मायनों में यह दिन महिलाओं को एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाने और अपनी बॉन्डिंग को और मज़बूत करने का मौक़ा देता है, ताकि वो अपनी ज़िंदगी के तर्जुमान अपने तौर पर गढ़ सकें, वो भी मुक़म्मल आज़ादी के साथ।