Friday, 9th of October 2026

बड़ी ख़बर: हरब्रिंदर सिंह हत्याकांड में DSP पट्टी और SHO सरहाली निलंबित

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
बड़ी ख़बर: हरब्रिंदर सिंह हत्याकांड में DSP पट्टी और SHO सरहाली निलंबित

बड़ी ख़बर: हरब्रिंदर सिंह हत्याकांड में DSP पट्टी और SHO सरहाली निलंबित

तरनतारन, पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा हरब्रिंदर सिंह की हत्या की जांच की व्यक्तिगत समीक्षा के बाद, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने फिरोजपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक स्नेहदीप शर्मा और तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा को व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी करने और दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने का निर्देश दिया है।

DSP पट्टी, जगबीर सिंह और सरहाली के SHO गुरविंदर सिंह निलंबित

घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए DGP गौरव यादव ने कहा कि DSP पट्टी, जगबीर सिंह और सरहाली के SHO गुरविंदर सिंह को उचित एहतियाती पुलिस कार्रवाई न करने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

शादी समारोह में 2 अज्ञात हमलावरों ने मारी थी गोली

जानकारी के अनुसार, सरहाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिद्धू फार्म में एक शादी समारोह के दौरान दो अज्ञात हमलावरों ने हरब्रिंदर सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की, जिसके दौरान गोलीबारी में उसके पैर में गोली लग गई और उसका इलाज चल रहा है।