Tuesday, 24th of March 2026

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पुलिसकर्मी भी घायल

By: GTC News Desk | Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 06th 2026 05:57 PM
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पुलिसकर्मी भी घायल

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पुलिसकर्मी भी घायल

बांग्लादेश: इंक़लाब मंच के सदस्यों द्वारा ढाका में विरोध-प्रदर्शन करने की ख़बर सामने आई है, जिसमें शेख हसीना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के एक प्रमुख नेता उस्मान हादी की हत्या में न्याय की मांग की गई है, जिनकी 18 दिसंबर को मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर मार्च कर रहे हैं और जमुना के पास मुख्य सलाहकार कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस बैरिकेड लगाकर, वॉटर कैनन, आंसू गैस और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करके उन्हें रोक रही है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, हालात पर क़ाबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले, साउंड ग्रेनेड और वॉटर कैनन का प्रयोग किया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों पर ईंटें फेंकीं। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिस वॉटर कैनन वाहन को नुकसान भी पहुंचा।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव होने के बावजूद, नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नासिरुद्दीन पटवारी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अंततः बैरिकेड को तोड़ दिया और जामुना की ओर अपना मार्च जारी रखा।