Friday, 10th of July 2026

पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 31 की मौत, 169 घायल

Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 06th 2026 05:01 PM
Trending News
पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 31 की मौत, 169 घायल

पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 31 की मौत, 169 घायल

इस्लामाबाद, पाकिस्तान: शुक्रवार को इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में एक इमामबाड़े खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट की ख़बर सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 169 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, धमाके के तुरंत बाद पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँचे और घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अस्पताल ने आपातकाल घोषित किया, बड़ी संख्या में घायल भर्ती

विस्फोट के बाद पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है, जहाँ बड़ी संख्या में घायलों को भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्मघाती हमला था या पहले से लगाए गए बम के जरिए धमाका किया गया। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह सुसाइड अटैक था और शिया मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया। मामले की गहन जाँच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियाँ हर पहलू से पड़ताल में जुटी हैं। 

यह विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के बीच घातक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इससे पहले नवंबर में भी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की जान गई थी।

TAGS

Punjabi Shorts

Latest News