Friday, 10th of July 2026

सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में पुलिस, आर्थिक सहायता, ज़मीनी विवाद और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें सुनीं

Edited By: Mohd Juber Khan | Updated at: October 27th 2025 12:22 PM
Trending News
सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में पुलिस, आर्थिक सहायता, ज़मीनी विवाद और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें सुनीं

सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में पुलिस, आर्थिक सहायता, ज़मीनी विवाद और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें सुनीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का 'जनता दर्शन' सिलसिलेवार तरीक़े से आगे बढ़ता जा रहा है। जनत दर्शन में सीएम योगी ख़ुद फरियादियों से मुलाक़ात करते हैं, उनकी शिकायतें सुनते हैं और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देते हैं कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक़,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के बाद सोमवार को फिर 'जनता दर्शन' किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों से आए हर पीड़ित से मुलाक़ात की, उनके पास पहुंचकर समस्या सुनीं, फिर संबंधित अफ़सरों को निर्देश दिए कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं, साथ ही पीड़ितों से फीडबैक भी लें। इस दौरान लगभग 50 से ज़्यादा पीड़ितों ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है।

हर मरीज़ की बीमारी का होगा इलाज

एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज अधूरी नहीं रहेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था के लिए खड़ी है।  

"सर! मैं कलाकार हूँ, मुझे कार्यक्रम दिलवा दीजिये"

'जनता दर्शन' में एक महिला कलाकार भी पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बताया कि वे लोकगीत कलाकार हैं, उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है, मंच दिला दीजिये। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री बोले कि सरकार हर जनपद में लोककलाओं को प्राथमिकता दे रही है। हर जगह अनेक आयोजन भी कराए जाते हैं। इसमें पंजीकृत व ज़्यादा से ज़्यादा स्थानीय कलाकारों को मौक़ा मिले। 

पुलिस, पारिवारिक मामले भी सामने आए

इस दौरान पुलिस से जुड़े मामले भी आये। कई लोगों ने पारिवारिक मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी। पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने इसे दिखवाने और पीड़ितों की समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिया।

'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सरकारी ज़मीनों पर क़ब्जा किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर तत्काल क़ब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

Punjabi Shorts

Latest News