Friday, 9th of October 2026

पुलिस स्टेशन में आपसी झड़प, दो पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की हुई मौत

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
पुलिस स्टेशन में आपसी झड़प, दो पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की हुई मौत

पुलिस स्टेशन में आपसी झड़प, दो पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की हुई मौत

गुरदासपुर, पंजाब: पंजाब से एक बड़ी घटना की ख़बर से हड़कंप मच गया है। गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों के बीच आपसी विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर न सिर्फ़ अपनी बंदूक तान दी बल्कि एक-दूसरे पर गोली चलाकर दोनों ने एक-दूसरे की जान ले ली।

इस घटना के बाद चारों तरफ़ खूब चीख-पुकार मच गई। दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई। फ़िलहाल, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान अशोक कुमार और गुरनाम सिंह के रूप में हुई है।

दोरंगला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आदिया गांव में हुई घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उनकी मौत का सटीक कारण या झड़प की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। SSP गुरदासपुर आदित्य घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक इस बात का कोई सबूत सामने नहीं आया है कि गोलियां कैसे चलाई गईं।