Thursday, 9th of July 2026

पंजाब में बसों का चक्का जाम, लोग परेशान, असफल रही कल की बैठक

Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 12th 2026 01:11 PM
Trending News
पंजाब में बसों का चक्का जाम, लोग परेशान, असफल रही कल की बैठक

पंजाब में बसों का चक्का जाम, लोग परेशान, असफल रही कल की बैठक

पंजाब : पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम आज भी जारी रहेगा। इसके कारण सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, बीते दिन से पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम किया गया था, जो आज भी जारी है। कल दोपहर से पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के ऐलान के बाद बसें बंद कर हड़ताल शुरू कर दी गई थी।

PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण आज यानी 12 फरवरी को पंजाब में कई रूटों पर PRTC बसें नहीं चलेंगी। इस दौरान कर्मचारियों ने आज संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी की है।

मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार, कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे स्टेट ट्रांसपोर्ट सचिव के साथ बैठक की। यह बैठक लगभग छह घंटे तक चली, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सहमति नहीं बन सकी। बैठक बेनतीजा रही। कर्मचारी यूनियन के नेता पहले गिरफ्तार किए गए नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर में कुछ नेताओं को किया गया गिरफ्तार

इस बीच, PRTC कर्मचारियों का आरोप है कि बुधवार रात से ही पंजाब प्रधान सहित सभी राज्य समिति सदस्यों के घरों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर में कुछ नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। उनका दावा है कि यह लोगों की आवाज दबाने की कोशिश है।

बसें बंद होने के कारण सरकारी बसों से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और महिलाओं को। सरकारी बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त है, इसलिए महिलाएं अधिकतर सरकारी बसों में ही सफर करती हैं।

Punjabi Shorts

Latest News