Monday, 25th of May 2026

पंजाब के 22 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों में नए ज़िला आयुक्त नियुक्त

By: GTC News Desk | Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 21st 2026 11:21 AM
Trending News
पंजाब के 22 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों में नए ज़िला आयुक्त नियुक्त

पंजाब के 22 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों में नए ज़िला आयुक्त नियुक्त

पंजाब: पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 IAS, 1 IFS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य सरकार ने संगरूर समेत तीन जिलों के उपायुक्तों का तबादला भी कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी विकास प्रताप को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है और सुमेर सिंह गुर्जर को चुनाव विभाग के प्रधान सचिव और सहकारिता वित्त आयुक्त का कार्यभार दिया गया है।

अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त दायित्व

IAS अधिकारी मोहम्मद तैयब को जेल सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, गुरप्रीत सिंह खैरा को न्याय विभाग सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, संदीप हंस को पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, गिरीश दयालन को रजिस्ट्रार सहकारी समितियां और पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, कुलवंत सिंह को स्थानीय सरकार निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, बलदीप कौर को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विशेष सचिव और बंदोबस्ती निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

प्रशासनिक तौर पर किए गए इस फेरबदल के काफ़ी मायने

पंजाब में प्रशासनिक तौर पर किए गए इस फेरबदल के काफ़ी मायने हैं। राज्य में तमाम राजनीतिक हलचलों के बीच अधिकारियों के तबादले एक नए परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पंजाब  सरकर  इस तरह के परिवर्तन करके राज्य में सुव्यवस्था क़ायम करने में किस हद तक सफल हो पाती है।

Latest News