Friday, 10th of July 2026

मेघालय: कोयला खदान में लगी भीषण आग, 10 की मौत

Edited By: Preeti Kamal | Updated at: February 05th 2026 05:16 PM
Trending News
मेघालय: कोयला खदान में लगी भीषण आग, 10 की मौत

मेघालय: कोयला खदान में लगी भीषण आग, 10 की मौत

मेघालय: मेघालय से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर ने हड़कंप मचा दिया है। ताशखाई की कोयला खदान में अचानक एक जोरदार धमाके की ख़बर सामने आ रही है, इस धमाके के कारण खदान में काम कर रहे मजदूरों की जान पर बन आई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मजदूरों में अधिकतर असम के निवासी थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस घटना की कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस आपदा से बचाया जा सके।

मृतकों में से एक की पहचान असम के कटिगारा क्षेत्र के बिहारा गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे की ख़बर मिलते ही मेघालय पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा खदान के अंदर काम कर रहे मज़दूरों को बाहर निकालने की हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। इसके अलावा, हादसे की जगह को पूरी तरह से घेर लिया गया है और सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतज़ाम कर दिए गए हैं। फिलहाल, हादसे की वजह नहीं पता लग सकी है। जांच होने पर ही यह पता चल सकेगा कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे ?

Punjabi Shorts

Latest News