Friday, 9th of October 2026

भोपाल: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी, किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
भोपाल: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी, किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं

भोपाल: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी, किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं

भोपाल, मध्य प्रदेश: रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में एक फैब्रिकेशन फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। सूचना मिलने पर, कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं के काले बादल मंडराने लगे। जिन्हें 7-8 किलोमीटर दूर से भी साफ देखा जा सकता था। उस धुंए का देखकर हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर इतनी भीषण आग कहां और कैसे लगी ?

दमकल कर्मियों को करना पड़ रहा है कई चुनौतियों का सामना

फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। चूंकि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर का सामान रखा था, इसलिए आग की ऊंची लपटों ने दमकल कर्मियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।