Trending:
मुंबई: मुंबई में मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना मामले में 37वीं एस्प्लेनेड कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान जज ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रतीत होता है कि अपराध गंभीर प्रकृति का है और इसमें आपराधिक षड्यंत्र शामिल है। केस डायरी से पता चलता है कि जांच में प्रगति हो रही है। हालांकि, आगे की विस्तृत जांच के लिए आरोपियों की कस्टडी ज़रूरी है। इसके अलावा, पांचवें आरोपी को आज ही गिरफ्तार किया गया है। अपराध की प्रकृति को देखते हुए संयुक्त पूछताछ आवश्यक है। आरोपी संख्या 1 से 5 को 11 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखा जाता है।
All accused have been sent to police custody for 6 days by the 37th Esplanade court. Judge observes: It appears that the offence is of a serious nature and there is a criminal conspiracy. The case diary indicates progress in the investigation. However, for further detailed… https://t.co/ZxQu6cM7md
— ANI (@ANI) February 5, 2026
1 फरवरी 2026 की आधी रात करीब 12:45 बजे जूहू इलाके में रोहित शेट्टी के आवास ‘शेट्टी टावर’ के बाहर हुई थी घटना
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार हमलावर ने कम से कम 4-5 राउंड फायर किए गए थे। घटना के वक्त रोहित शेट्टी और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई थी। मुंबई पुलिस ने मामले की तुरंत जांच शुरू कर एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसके अलावा, मामले को गंभीरता से लेते हुए उस क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा थी
सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तस्वीरें मिलीं, जो मास्क पहने थे। पुलिस ने पुणे से 4-5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, इनमें से कुछ को 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखा गया। जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोंकर से लिंक का संकेत मिला, जिसने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली और रोहित शेट्टी को चेतावनी दी कि यह ‘स्मॉल ट्रेलर’ है और अगली बार गोलियां घर के अंदर लगेंगी।