Friday, 2nd of October 2026

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कोर्ट रूम

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कोर्ट रूम

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कोर्ट रूम

पंजाब: चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और हाई कोर्ट प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कोर्ट रूम खाली कराने के आदेश जारी कर दिए।

इस घटना के बाद हाई कोर्ट में चल रही मामलों की सुनवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। वकीलों, मुकदमा लड़ रहे पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। कोर्ट के बाहर वकीलों की भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि अंदर सुरक्षा टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।

हाई कोर्ट परिसर के आसपास की बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे हाई कोर्ट परिसर की गहन जांच शुरू कर दी है। किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए परिसर के हर कोने की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट के आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।