Trending:
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के लोगों को आज 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिला है। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। ये बसें चंडीगढ़ को PM ई-बस सेवा योजना के तहत मिली हैं। इस मौके पर चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। प्रशासन का लक्ष्य अप्रैल तक शहर में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का है।
यात्रियों का सफर आरामदायक होगा
चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इन बसों के आने से शहर के यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन लोगों को बेहतर और प्रदूषण-मुक्त परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ को 25 इलेक्ट्रिक बसों की वर्चुअल हरी झंडी हरित व सतत विकास की ऐतिहासिक पहल है। इन बसों से प्रदूषण घटेगा, शहरी गतिशीलता सुदृढ़ होगी और ट्राई-सिटी को हरित परिवहन की ओर मजबूती मिलेगी।@narendramodi pic.twitter.com/JGBcjFsUFc
— Gulab Chand Kataria (@Gulab_kataria) February 14, 2026
महिलाओं और दिव्यांगों के लिए खास सुविधाएं
इन नई बसों को हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं, ताकि उनका सफर और अधिक सुविधाजनक हो सके।
सुरक्षा के लिए पैनिक बटन और CCTV कैमरे की सुविधा
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन बसों में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। हर बस में पैनिक बटन और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, GPS के जरिए बसों की लोकेशन का भी पता लगाया जा सकेगा।

लंबे रूटों पर फिर से चलेंगी बसें
सूत्रों के अनुसार, जो बसें पहले लंबे रूटों से हटा दी गई थीं, उन्हें दोबारा लंबे रूटों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे अंतरराज्यीय यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और उनका सफर और भी आसान हो जाएगा।