Friday, 9th of October 2026

मंत्री हरभजन सिंह ETO का बड़ा बयान, कहा- “मुझे राजा वड़िंग से जान का खतरा है”

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
मंत्री हरभजन सिंह ETO का बड़ा बयान, कहा- “मुझे राजा वड़िंग से जान का खतरा है”

मंत्री हरभजन सिंह ETO का बड़ा बयान, कहा- “मुझे राजा वड़िंग से जान का खतरा है”

पंजाब: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह ETO को लेकर दिए बयान पर बवाल मचा हुआ है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO ने कहा कि उन्हें राजा वड़िंग से जान का खतरा है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। इसके साथ ही प्रताप बाजवा के ‘बैंड-बाजे’ वाले बयान पर हरभजन सिंह ETO ने कहा कि अगर बाजवा ने माफी नहीं मांगी तो हम कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा को जो भी पद मिले हैं, वे इसी कम्युनिटी में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इसी कम्युनिटी से आता हूं।

ETO ने कहा कि बाजवा के बयान से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है। हरभजन सिंह ETO ने कहा कि बाजवा ने पूरे दलित और मेहनतकश वर्ग को चुनौती दी है। बाजवा को घेरते हुए हरभजन सिंह ETO ने कहा कि ये तो क्लर्क की नौकरी तक नहीं ले सकते थे, और विधानसभा में इन्होंने हमें “मटीरियल” बताया है। प्रताप सिंह बाजवा के बयान के विरोध में आप नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

हालात पर क़ाबू पाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया 

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। बता दें कि बाजवा ने हाल ही में हरभजन सिंह को लेकर दिए बयान में कहा था कि अब तक वीडियो में बैंड बाजा बजाते रहे हैं, अब हम इनका बैंड बाजा बजाएंगे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज भाजपा और कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है कि कैसे उन्होंने दलितों का अपमान किया है। आज इन दोनों की जोड़ी सामने आई है।