Friday, 2nd of October 2026

AAP MLA को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबरों से गैंगस्टरों की कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
AAP MLA को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबरों से गैंगस्टरों की कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

AAP MLA को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबरों से गैंगस्टरों की कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पंजाब : आम आदमी पार्टी के लुधियाना के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक का कहना है कि पिछले 10 दिनों से उन्हें विदेशी नंबरों से लगातार गैंगस्टरों द्वारा धमकी भरे फोन आ रहे हैं। सिद्धू ने बताया कि बीती रात उनके घर के बाहर कार में सवार चार युवक रेकी करते हुए भी दिखाई दिए।

पुलिस तक पहुंचा मामला, घर के बाहर पुलिस तैनात

इस घटना के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी है। सिद्धू के अनुसार, धमकियां मिलने के बाद कुछ समय पहले उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। उन्हें मेटल डिटेक्टर भी दिया गया था और घर में आने वाले हर व्यक्ति की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाती थी। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने ये सुरक्षा प्रबंध हटा लिए। विधायक ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को भी जानकारी दे दी है।

मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक, फिलहाल विधायक को कोई अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि ‘आप’ के ही विधायक अशोक पाराशर उर्फ़ पप्पी की सुरक्षा भी सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद बढ़ा दी गई है।