Friday, 9th of October 2026

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Edited By: Preeti Kamal | Updated at:
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

GTC News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। वो ये कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता का निधन हो गया है। इस बारे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपने पिता के बारे में लिखा, 'वो एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने कभी उसूलों से समझौता नहीं किया।' सिद्धार्थ ने लिखा, 'वो ईमानदारी और संस्कार की मिसाल थे।'

उन्होंने बिना घमंड के अपनी ताकत दिखाई और ज़िंदगी के मुश्किल इम्तिहानों में भी हमेशा पॉजिटिव रहे। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपने पिता के साथ बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता लंबे समय से बीमार थे

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता मर्चेंट नेवी के पूर्व कैप्टन थे और लंबे समय से बीमार थे। पिता के निधन की खबर मिलने के बाद सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि उन्हें स्ट्रोक आया था। जिसके बाद वो हमेशा व्हीलचेयर पर ही रहे। अपनी शारीरिक कमजोरी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने चुपचाप बीमारी का सामना किया और उनकी माँ ने भी खूब सेवा की।