यूपी वोटर लिस्ट से कहीं कट ना जाएगा आपका नाम! SIR की नई अपडेट को ना करें नज़रअंदाज़

By:  Mohd Juber Khan November 7th 2025 05:31 PM

लखनऊ: इन दिनों मीडिया गलियारों और सियासी हलकों में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण पर ज़ोर-शोर से चर्चा जारी है। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जमकर बयानबाज़ी जारी है। दरअसल उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेज़ी से चल रहा है। इस बाबत निर्वाचन विभाग ने साफ़ किया है कि अगर किसी मतदाता ने एसआईआर फार्म भरकर जमा नहीं किया तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों ने तमाम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लें ताकि योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल रह सके।

आप तक पहुंच रह हैं बूथ लेवल अधिकारी

उत्तर प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर एसआईआर फार्म वितरित कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह फॉर्म मतदाता सूची की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए दिया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी बार-बार ये बता रहे हैं कि मतदाता को यह फॉर्म ध्यानपूर्वक भरकर, हस्ताक्षर करके बीएलओ को वापस देना ज़रूरी है। इस दौरान अगर कोई मतदाता घर पर मौजूद नहीं है, तो उनके परिवार का कोई वयस्क सदस्य सभी सदस्यों की जानकारी भरकर फॉर्म जमा कर सकता है। ये एक तरह से निर्वाचन आयोग की तरफ़ से मतदाताओं के लिए सहूलियत मुहैया कराई गई है।

वोटर लिस्ट को पारदर्शी बनाने पर फोकस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा के बक़ौस,  "प्रदेश के तमाम ज़िला निर्वाचन अधिकारियों के साथ एसआईआर अभियान का वर्चुअल तौर पर जायज़ा लिया जा रहा है, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, इसके लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानूनी की कार्रवाई की जाएगी। सीईओ नवदीप रिणवा के मुताबिक़, तमाम ज़िलाधिकारी सियासी दलों के साथ बैठक करें और बूथ लेवल एजेंट (BLA) की तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि बीएलओ को सहयोग मिल सके और मतदाता सूची को वक़्त रहते दुरुस्त किया जा सके।   

गौरतलब है कि सभी ज़िलों में गणना प्रपत्रों की छपाई पूरी हो चुकी है, बीएलओ को BLO App (Version 8.7) डाउनलोड कर वितरण की प्रगति ऑनलाइन अपडेट करने को कहा गया है, यही नहीं, वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वर्तमान सूची से तीन दिनों में मैप करने के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 'Book a Call with BLO' की सहूलियत भी शुरू की है। अब मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर बीएलओ से कॉल का अनुरोध कर सकते हैं। बीएलओ को 48 घंटे के भीतर कॉल का जवाब देना होगा। सीईओ ने इसे हेल्पलाइन 1950 की तरह व्यापक रूप से प्रचारित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हर ज़िले में ज़िला संपर्क केंद्र (DCC) भी शुरू किए जाने पर सहमति बन चुकी है, जहां मतदाता अपनी शिकायतों का आसानी से समाधान पा सकेंगे।  

Related Post

ਵੱਡਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ITBP ਦੇ DIG ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਗੱਡੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਵੀ ਤੋੜਿਆ ਦਮ, ਜਾਣੋ ਕਿਵੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ….
ਬਸਪਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ! ਲਗਾਤਾਰ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਰਹੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਆਸੀ ਜਗਤ 'ਚ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ...
ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ; 12 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ, ਅਚਾਨਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ; ਜਾਣੋ ਵਜ੍ਹਾ
ਪੁਲਿਸ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ: SSP ਜੈਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ 9 SI ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਥਾਣਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਕੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਦਲੇ, ਤੁਰੰਤ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਹੁਕਮ
ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਫੇਰਬਦਲ: 15 IPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਨਵੇਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ
ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਦੁਖਦਾਇਕ ਖਬਰ! ਪੰਜ ਵਾਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਹਤ ਵਿਗੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ….

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.