यूपी पंचायत चुनाव के प्रचार में कितने रुपये खर्च कर पाएंगे ग्राम प्रधान?

By:  Mohd Juber Khan November 3rd 2025 03:27 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भले ही आधिकारिक तौर पर भले ही अभी पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान ना हुआ हो, लेकिन निर्वाचन विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में ज़ोर-शोर से जुटा हुआ है।

हालांकि पंचायत चुनाव में नाम निर्देशन, ज़मानत और चुनाव प्रचार में खर्च होने वाली धनराशि की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ ग्राम प्रधान उम्मीदवार एक लाख 25 हज़ार रुपये ही चुनाव प्रचार में खर्च कर सकेंगे।

गौरतलब है कि 2027 में सुबे में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाज़ा तमाम सियासी दल दल पंचायत चुनाव में बेहतर नतीजों के दम पर विधानसभा चुनाव से पहले अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि नेता इस चुनाव में अभी से पूरी ताक़त झोंके हुए हैं और अपनी तरफ़ से किसी भी तरह की चूक करने का कोई इरादा नहीं है। ये जगज़ाहिर है कि पंचायत चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र की एक बड़ी आबादी सीधे तौर पर मतदान करती है, ऐसे में ज़्यादा से ज़्यादा मतदाताओं को अपने-अपने नज़दीक लगाने की क़वायद शुरू हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ़ से मतपत्रों की छपाई का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार 22 लाख छह हज़ार 637 मतदाता पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की क़िस्मत का फैसला करते हुए नज़र आएंगे। ख़बर है कि इस बार के इलेक्शन में दस हज़ार 665 मतपेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

बहरहाल यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और जमा-घटा से लेकर गुणा-भाग तक के ज़रिए हर समीकरण को साधने की जुगत की जा रही है।

Related Post

ਵੱਡਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ITBP ਦੇ DIG ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਗੱਡੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਵੀ ਤੋੜਿਆ ਦਮ, ਜਾਣੋ ਕਿਵੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ….
ਬਸਪਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ! ਲਗਾਤਾਰ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਰਹੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਆਸੀ ਜਗਤ 'ਚ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ...
ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ; 12 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ, ਅਚਾਨਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ; ਜਾਣੋ ਵਜ੍ਹਾ
ਪੁਲਿਸ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ: SSP ਜੈਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ 9 SI ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਥਾਣਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਕੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਦਲੇ, ਤੁਰੰਤ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਹੁਕਮ
ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਫੇਰਬਦਲ: 15 IPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਨਵੇਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ
ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਦੁਖਦਾਇਕ ਖਬਰ! ਪੰਜ ਵਾਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਹਤ ਵਿਗੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ….

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.