बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! टला बड़ा हादसा

By  Mohd Juber Khan October 22nd 2025 12:59 PM

GTC News Web: केरल दौरे के दौरान, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। दरअसल प्रमादोम स्टेडियम में राष्ट्रपति को ले जाने वाला हेलिकॉप्टर जैसे ही उतरा, हेलीपैड के टारमैक का एक हिस्सा नीचे धंस गया और गड्ढा हो गया। यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सामने आई है। मौके़ पर मौजूद पुलिस और दमकल विभाग के जवानों ने हेलिकॉप्टर को धंसने वाली जगह से किसी से बाहर निकालने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए केरल पहुंची थीं। यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सामने आई है। हालांकि ग़नीमत रही कि घटना के वक़्त राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकॉप्टर के अंदर मौजूद नहीं थीं।

कहीं हेलीपैड को बनाने में जल्दबाज़ी तो नहीं हुई?

इस बाबत सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हेलीपैड को लेकर थोड़ी जल्दबाज़ी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ख़राब मौसम के चलते लैंडिंग की जगह निलक्कल से बदलकर प्रमादोम तय की गई थी। इसीलिए यह हेलीपैड देर रात को बनाया गया था। कॉन्क्रीट पूरी तरह से सूख नहीं पाया था, नतीजतन वह हेलिकॉप्टर का वज़न नहीं सह सका और गड्ढा बन गया।

ये है राष्ट्रपति के केरल दौरे का विवरण

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के दौरे पर हैं:

22 अक्टूबर: सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती।

23 अक्टूबर: पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण (तिरुवनंतपुरम में) और शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन।

24 अक्टूबर: एर्नाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शिरकत।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.