यूपी वालों सावधान! चार दिन आप दुकान, मकान या कोई भी प्रोपर्टी ना बेच पाएंगे ना खरीद पाएंगे!

By:  Mohd Juber Khan November 5th 2025 12:55 PM

लखनऊः अगर आप तुरंत प्रभाव से दुकान, मकान या कोई ज़मीन खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो आपके लिए बुरी ख़बर है। दरअसल उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की रजिस्ट्री और उप निबंधक कार्यालयों में होने वाले अन्य रजिस्ट्रेशन 8 से 11 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल का डेटा NIC के क्लाउड मेघराज सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर ट्रांसफ़र होगा।

नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर ट्रांसफ़र होगा डेटा

महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक़, पोर्टल ट्रांसफ़र और मेनटेनेंस 8 से 11 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन समेत दूसरे ऑनलाइन आवेदन भी नहीं किए जा सकेंगे।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को दूसरा शनिवार है, वहीं 9 नवंबर को रविवार है। इन दोनों दिन छुट्टी है। ऐसे में दो ही दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद पहले जैसे ही काम शुरू हो जाएगा।

नेहा शर्मा ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के लिए एनआईसी द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउट (एनजीसी) पर स्थानांतरित कराया जाना है। इसलिए 8 से 11 नवंबर तक सर्वर पर रख-रखाव और स्थानांतरण का काम किया जाएगा। 

ये जगज़ाहिर है कि उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग का ऑनलाइन पोर्टल (igrsup.gov.in) राज्य में संपत्ति रजिस्ट्री, स्टाम्प ड्यूटी भुगतान, एनकंब्रेंस सर्टिफिकेट और अन्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। वर्तमान में यह NIC के मेघराज क्लाउड पर संचालित होता है, जो केंद्र सरकार की क्लाउड सेवाओं का हिस्सा है, अब इसे NGC पर शिफ्ट करने से डेटा प्रबंधन ज़्यादा केंद्रीकृत और कुशल हो जाएगा। जानकारों का मानना है कि यह अपग्रेड पोर्टल पर होने वाली ट्रांज़ेक्शंस को तेज़ करेगा, ये तकनीकी बदलाव ऐसे समय में किया जा रहा है, जब राज्य में रियल एस्टेट बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहा है।

बहरहाल अब संबंधित विभागों ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे इस दौरान अपॉइंटमेंट बुकिंग या दस्तावेज़ जमा ना करें, क्योंकि रजिस्ट्री कार्यालयों में भी कोई नई बुकिंग या सत्यापन प्रक्रिया नहीं चलाई जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल पर भी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी, हालांकि स्टाम्प ड्यूटी कैलकुलेटर जैसी बेसिक सहूलियत मुहैया की जा सकती हैं। याद रहे कि 12 नवंबर से पहले की ही तरह सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Related Post

ਵੱਡਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ITBP ਦੇ DIG ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਗੱਡੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਵੀ ਤੋੜਿਆ ਦਮ, ਜਾਣੋ ਕਿਵੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ….
ਬਸਪਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ! ਲਗਾਤਾਰ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਰਹੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਆਸੀ ਜਗਤ 'ਚ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ...
ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ; 12 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ, ਅਚਾਨਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ; ਜਾਣੋ ਵਜ੍ਹਾ
ਪੁਲਿਸ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ: SSP ਜੈਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ 9 SI ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਥਾਣਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਕੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਦਲੇ, ਤੁਰੰਤ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਹੁਕਮ
ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਫੇਰਬਦਲ: 15 IPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਨਵੇਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ
ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਦੁਖਦਾਇਕ ਖਬਰ! ਪੰਜ ਵਾਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਹਤ ਵਿਗੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ….

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.