भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की डायमंड जुबली: तो ऐसा होगी'लघु भारत' का भव्य नज़ारा

By:  Mohd Juber Khan November 17th 2025 12:39 PM -- Updated: November 17th 2025 12:48 PM

लखनऊ: कमोबेश 61 साल बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस तरह के किसी राष्ट्रीय आयोजन की मेज़बानी के लिए तैयार हो रहा है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की डायमंड जुबली 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का भव्य आयोजन 23 से 29 नवंबर तक वृंदावन योजना स्थित रक्षा एक्सपो ग्राउंड में होने जा रहा है। इस आयोजन में देश भर से लगभग 30,000 स्काउट-गाइड, यूनिट लीडर्स और 1500 विदेशी प्रतिभागियों समेत कुल 33,000 से ज़्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर आयोजन स्थल को 'लघु भारत' की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़, टेंट सिटी में अलग-अलग राज्यों के लिए आवास तैयार किए जा रहे हैं, जबकि मुख्य आयोजन के लिए 'सेन्टर एरिना' का निर्माण अंतिम चरण में है।

'लघु भारत' का भव्य दर्शनगौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रही 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी 'लघु भारत' का भव्य दर्शन कराएगी, जहां देश के तमाम राज्यों की सांस्कृतिक विविधता एक मंच पर मंचन किया जाएगा। देश के तमाम राज्यों की परंपराओं और कलाओं का यह अद्भुत संगम राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, पड़ोसी देशों जैसे नेपाल, श्रीलंका, भूटान, अफ़ग़ानिस्तान समेत एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के 10 देशों के प्रतिनिधि भी इस मेगा इवेंट में भाग लेते हुए नज़र आएंगे। यह एक तरह से अंतरराष्ट्रीय सहभागिता का एक अनूठा संगम भी होगा।

अस्थाई तारामंडल होगा बच्चों के लिए असाधारण अनुभव

यह 'जंबूरी' परंपरा के साथ नवाचार का भी संगम होगी। टेंट सिटी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ज़रिए एक अस्थाई तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है, जहां बच्चों को अत्याधुनिक दूरबीनों के माध्यम से दिन में सूर्य और रात में तारों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यही नहीं, प्रतिभागियों की ज़रूरतों के मद्देनज़र एक अस्थाई बाज़ार और फूड कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है, जहां देशभर के खान-पान का ज़ायका मिल सकेगा। 

निर्बाध संचार कनेक्टिविटी के लिए, दूर संचार मंत्रालय एक समर्पित टावर और उपकरण लगाने जा रहा है, ताकि 40,000 से ज़्यादा आवेदक बिना किसी रुकावट के अपने परिजनों से संपर्क स्थापित कर सकें।

आपका ख़्याल रखने के लिए तैनात रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी

इस बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के बाबत स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 100 बेड का एक अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया है, जिसमें 50 बेड पुरुषों और 50 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा, पूरे दिन सक्रिय रहने वाली 15 डिस्पेंसरी भी बनाई जा रही हैं। अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए 50 डॉक्टरों (फिज़िशियन, सर्जन, आर्थोपैडिक) और जानकारी के मुताबिक़ 100 पैरामेडिकल स्टाफ (नर्स, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट) की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। इसके अलावा, आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ-साथ, पास के अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य बेड भी रिज़र्व रखे गए हैं, ताकि किसी भी एमरजेंसी पर क़ाबू पाया जा सके।

Related Post

Plane Crash: ਉਡਾਣ ਦੌਰਾਨ ਜਹਾਜ਼ ‘ਚ ਅਚਾਨਕ ਧਮਾਕਾ, ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਿਆ ਸਿੱਧਾ ਜ਼ਮੀਨ 'ਤੇ ਡਿੱਗਿਆ, ਦੋਵੇਂ ਪਾਇਲਟਾਂ ਦੀ ਮੌਤ
ਵੱਡਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ITBP ਦੇ DIG ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਗੱਡੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਵੀ ਤੋੜਿਆ ਦਮ, ਜਾਣੋ ਕਿਵੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ….
ਬਸਪਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ! ਲਗਾਤਾਰ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਰਹੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਆਸੀ ਜਗਤ 'ਚ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ...
ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ; 12 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ, ਅਚਾਨਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ; ਜਾਣੋ ਵਜ੍ਹਾ
ਪੁਲਿਸ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ: SSP ਜੈਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ 9 SI ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਥਾਣਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਕੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਦਲੇ, ਤੁਰੰਤ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਹੁਕਮ
ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਫੇਰਬਦਲ: 15 IPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਨਵੇਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.