सीएम योगी ने किया जूनियर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का स्वागत

By:  Mohd Juber Khan November 13th 2025 12:44 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का स्वागत किया, जो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले एक यादगार पल था। 

इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रॉफी का उत्तर प्रदेश में आगमन राज्य की समृद्ध खेल विरासत और भारतीय हॉकी में इसके ऐतिहासिक योगदान की गौरवपूर्ण याद दिलाता है। सीएम योगी ने कि उत्तर प्रदेश ने मेजर ध्यानचंद समते देश के कई सबसे प्रसिद्ध हॉकी दिग्गजों को जन्म दिया है, जिसपर हर उत्तर प्रदेशवासी गर्व करता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

सीएम योगी ने कहा, "इस खेल में 24 अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग ले रही हैं, इस ट्रॉफी का उत्तर प्रदेश में आना राज्य के स्वर्णिम इतिहास की भी याद दिलाता है, क्योंकि इसने हॉकी में अमिट योगदान दिया है, मेजर ध्यानचंद ने इसी राज्य में जन्म लिया था और उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने 3 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे, हमारी सरकार उनकी स्मृति में मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण करा रही है।" 

गौरतलब है कि एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक चेन्नई और मदुरै में किया जाएगा, जिसमें पहली बार 24 अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी।

आपको बता दें कि मेज़बान देश भारत, जिसने इससे पहले 2001 और 2016 में दो बार खिताब जीता है, अपनी घरेलू धरती पर तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए बेताब है, जिसके लिए टीम दिन-रात जी-तोड़ मेहनत कर रही है। याद रहे कि भारत को ओमान, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ पूल 'बी' में रखा गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत 28 नवंबर को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में चिली के ख़िलाफ़ करेगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने क्या कहा?

 हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "जैसा कि हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, माननीय मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) द्वारा जूनियर विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण देखना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। तमिलनाडु हमेशा से भारतीय हॉकी का प्रबल समर्थक रहा है और हमें इस प्रतिष्ठित आयोजन को चेन्नई और मदुरै में आयोजित करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है। राज्य की विश्वस्तरीय सहूलियतें और खेल के प्रति जुनून इस आयोजन को वाक़ई यादगार बना देंगे। हॉकी इंडिया की ओर से, मैं तमिलनाडु सरकार और एसडीएटी के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।"

हॉकी इंडिया के महासचिव ने क्या कहा?

वहीं, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा, "एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप वैश्विक हॉकी के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है और भारत में इसकी मेज़बानी हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए एक अविश्वसनीय अवसर प्रदान करती है, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, उत्साही प्रशंसकों और तमिलनाडु सरकार व एसडीएटी के अटूट समर्थन के साथ, हमें विश्वास है कि यह टूर्नामेंट उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा और देश भर में हॉकी खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।"

Related Post

Plane Crash: ਉਡਾਣ ਦੌਰਾਨ ਜਹਾਜ਼ ‘ਚ ਅਚਾਨਕ ਧਮਾਕਾ, ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਿਆ ਸਿੱਧਾ ਜ਼ਮੀਨ 'ਤੇ ਡਿੱਗਿਆ, ਦੋਵੇਂ ਪਾਇਲਟਾਂ ਦੀ ਮੌਤ
ਵੱਡਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ITBP ਦੇ DIG ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਗੱਡੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਵੀ ਤੋੜਿਆ ਦਮ, ਜਾਣੋ ਕਿਵੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ….
ਬਸਪਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ! ਲਗਾਤਾਰ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਰਹੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਆਸੀ ਜਗਤ 'ਚ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ...
ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ; 12 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ, ਅਚਾਨਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ; ਜਾਣੋ ਵਜ੍ਹਾ
ਪੁਲਿਸ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ: SSP ਜੈਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ 9 SI ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਥਾਣਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਕੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਦਲੇ, ਤੁਰੰਤ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਹੁਕਮ
ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਫੇਰਬਦਲ: 15 IPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਨਵੇਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.