'हलाल सर्टिफिकेशन' पर सीएम योगी के बयान से सियासी पारा हाई!

By:  Mohd Juber Khan October 23rd 2025 01:54 PM -- Updated: October 24th 2025 12:17 PM

लखनऊ: हलाल चीज़ों पर उत्तर प्रदेश में बयानबाज़ी कोई नई रिवायत नहीं है, अब से पहले भी इस मसले पर ख़ूब सियासी बयानबाज़ी हो चुकी है। अब सूबे के मुख्यमंत्री ने इस बाबत ऐसा बयान ने दिया है, जिससे प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ गया है। सीएम योगी के 'हलाल सर्टिफिकेशन' पर दिए बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। समाजवादी पार्टी और कई मुस्लिम धर्म गुरुओं की तरफ़ से भी इस मुद्दे पर ज़बरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने सीएम योगी के बयान पर कहा कि 'हलाल सर्टिफिकेट' देने का सिलसिला शरीयत की रौशनी में सरासर ग़लत है। मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने आरोप लगाया कि मज़हब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा है। मौलाना रज़वी ने यह भी कहा कि वह सीएम की इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह पैसा आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है। 

यही नहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह 'साजन' ने भी सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है, "माननीय मुख्यमंत्री जी को समय निकालकर के इस इस देश का इतिहास पढ़ना चाहिए, इस देश को बनाने में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका खून-पसीना लगा है, आप इस्लामी राजनीति की  बात कर रहे हैं, आप धर्म को सबसे पहले आगे ले आते हैं, तो बताइये भगवान राम के नाम पर चंदा किसने चोरी किया? भगवान राम की ज़मीन पर घोटाला किसने किया? आज धर्म के नाम पर दलित और पिछड़ों का आरक्षण कौन छीन रहा है? कौन उनका हक खा रहा है?" 


सीएम योगी ने क्या बयान दिया है?

दरअसल, सीएम योगी ने 'हलाल सर्टिफिकेशन' को लेकर सख़्त रुख़ अपनाते हुए कहा है कि यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और अब कोई भी संस्था 'हलाल सर्टिफिकेट' लगाकर अपने उत्पाद नहीं बेच पाएगी। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की है, "सामान खरीदते समय यह ज़रूर देखें कि कहीं उस पर 'हलाल सर्टिफिकेशन' तो नहीं लिखा है,  'हलाल सर्टिफिकेशन'के नाम पर भारत के ग्राहकों का शोषण किया जा रहा है और इस पूरे कारोबार का पैसा 'आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण' जैसे षड्यंत्रों में इस्तेमाल होता है, देश में लगभग 25 हज़ार करोड़ रुपये का यह कारोबार भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, जीएसटी दें, लेकिन 'हलाल सर्टिफिकेशन' के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी न दें, क्योंकि यह पैसा सीधे आपके खिलाफ इस्तेमाल होगा, यूपी सरकार ने ऐसे शोषण करने वालों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।" 

विश्व हिंदू परिषद के बयान से बरपा हंगामा 

योगी आदित्यनाथ के हलाल सर्टिफिकेशन लेबल वाले बयान पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "हलालनॉमिक्स' देश की इकॉनमी पर बहुत बड़ा बोझ है, 'हलाल' के नाम पर देश में कई एंटी-नेशनल अड्डे बन गए हैं, ग़ैर-क़ानूनी हलाल सर्टिफिकेशन हो रहा है, उस सर्टिफिकेशन के ज़रिए देश की अलग-अलग कंपनियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए जा रहे हैं, उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवादी और एंटी-नेशनल कामों के लिए किया जा रहा है, योगी जी ने जो कहा है वह बहुत  सीरियस है; समाज को इसे सीरियसली लेना चाहिए।" 

Related Post

ਵੱਡਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ITBP ਦੇ DIG ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਗੱਡੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਵੀ ਤੋੜਿਆ ਦਮ, ਜਾਣੋ ਕਿਵੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ….
ਬਸਪਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ! ਲਗਾਤਾਰ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਰਹੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਆਸੀ ਜਗਤ 'ਚ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ...
ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ; 12 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ, ਅਚਾਨਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ; ਜਾਣੋ ਵਜ੍ਹਾ
ਪੁਲਿਸ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ: SSP ਜੈਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ 9 SI ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਥਾਣਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਕੀਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਦਲੇ, ਤੁਰੰਤ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਹੁਕਮ
ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਫੇਰਬਦਲ: 15 IPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਨਵੇਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ
ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਦੁਖਦਾਇਕ ਖਬਰ! ਪੰਜ ਵਾਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ, ਸਿਹਤ ਵਿਗੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ….

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.