CM भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्टी, मोगा रैली के संबंध में किया पोस्ट

By:  Preeti Kamal February 16th 2026 01:01 PM -- Updated: February 16th 2026 04:28 PM

संगरूर, पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और अब वे हेलीकॉप्टर से मोगा जाएंगे। संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका पूरा चेकअप किया गया। उन्होंने अत्यधिक थकान की शिकायत की थी, जिसके चलते उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में रखा गया है। माना जा रहा है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, "आम आदमी पार्टी आज मोगा के पास किल्ली चहलां गांव में एक बड़ी रैली कर रही है...दोस्तों मिलते हैं।"

मोगा में रैली के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समिति सदस्यों को संबोधित करेंगे।

भारत की जीत पर किया पोस्ट – “आप सभी देश का मान हो”

आज सुबह करीब 7:30 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर बधाई संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “भारत ने कल टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की है।”

इस जीत के साथ भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी देश का मान हो।

15 फरवरी को गए थे संगरूर

बता दें कि 15 फरवरी की दोपहर मुख्यमंत्री धूरी, संगरूर में श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में प्रार्थना करने गए थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई। संगूर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का फाजिल्का का निर्धारित दौरा भी रद्द कर दिया गया है। भगवंत मान को 16 फरवरी को मोगा में एक रैली भी करनी थी, जिसके लिए पार्टी की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया था।

Related Post

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ: ਤਿੰਨ PPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ; ਜਾਣੋ ਕਿਸ ਨੂੰ ਕਿੱਥੇ ਕੀਤਾ ਤਾਇਨਾਤ
Raja Warring: ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਕਰਤਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ! ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫੇ ਵਾਲੀ ਖਬਰ 'ਤੇ ਲੱਗੀ ਮੋਹਰ, ਹੁਣ ਕੌਣ ਹੋਏਗਾ ਨਵਾਂ ਪ੍ਰਧਾਨ?
ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਪੱਤਰ, ਬੋਲੇ-‘ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਸੇਵਾਦਾਰ ਜਥੇਦਾਰ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਪਰ ਖੁਦ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਨਹੀਂ’
EVM ਦੀ ਥਾਂ ਬੈਲੇਟ ਪੇਪਰ ਨਾਲ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਵਾਜਬ, 'ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ' ਦੀ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਰੱਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਘਾਣ: ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੀਰ ਮੁਹੰਮਦ
ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ, ਅੱਜ ਮੁੜ ਖਾਤਿਆਂ ‘ਚ ਹੋਏਗੀ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਟੂੰ-ਟੂੰ; ਤਰਨਤਾਰਨ ‘ਚ CM ਮਾਨ ਜਾਰੀ ਕਰਨਗੇ ਅਗਲੀ ਕਿਸ਼ਤ
ਪੰਜਾਬ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ‘ਚ ਪੂਰਾ ਹਫ਼ਤਾ ਰਹੇਗਾ ਖੁਸ਼ਕ ਮੌਸਮ, ਮੀਂਹ ਦਾ ਕੋਈ ਅਲਰਟ ਨਹੀਂ; ਦਿਨ ਗਰਮ ਤੇ ਰਾਤਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਠੰਢੀਆਂ

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.