सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, कंपनी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज
सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मानसा पुलिस ने 30 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में FIR दर्ज की है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
SSP ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने 30 करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर 11 फरवरी को विरोध प्रदर्शन किया था।
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने SSP के दफ़्तर के बाहर किया था धरना-प्रदर्शन
मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला, जिनकी कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी, उनके लिए इंसाफ की मांग को लेकर परिवार ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। गायक के माता-पिता ने SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठकर अपना विरोध ज़ाहिक किया था। परिवार का आरोप था कि मानसा पुलिस भ्रष्ट है और पिछले पंद्रह दिनों से कभी फाइल यहां पड़ी है तो कभी वहां पड़ी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा था कि मानसा पुलिस ने सभी गैंगस्टरों को भगा दिया, जबकि दिल्ली पुलिस ने इन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया।
29 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही उनके माता-पिता लगातार उनके हत्यारों को सजा दिलाने और अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। इसी कारण दिवंगत गायक के माता-पिता ने इंसाफ की मांग को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया है।