दूरदर्शन की लोकप्रिय एंकर सरला महेश्वरी का निधन, शुद्ध हिंदी उच्चारण और सादगी की थीं मिसाल

By  Preeti Kamal February 12th 2026 11:22 AM

दूरदर्शन की जानी-मानी समाचार वाचिका सरला महेश्वरी का 12 फरवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की ख़बर से उन सभी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है, जो उनकी शांत उपस्थिति और गरिमापूर्ण समाचार प्रस्तुति को याद करते हैं।

अद्भुत गरिमा ,सादगी और शुद्ध हिंदी उच्चारण से बनाई पहचान

सरला महेश्वरी दूरदर्शन (डीडी) की एक प्रतिष्ठित समाचार एंकर (1976–2005) थीं, जो अपनी अद्भुत गरिमा, सादगी और शुद्ध हिंदी उच्चारण के लिए जानी जाती थीं।

1980 और 1990 के दशक में वह अपनी शांत आवाज़, संतुलित प्रस्तुति और शालीन अंदाज़ के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध रहीं। उनके प्रशंसकों और पूर्व सहयोगियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय टेलीविजन की एक गरिमामयी और भरोसा जगाने वाली आवाज़ बताया है।

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी 2026 को शाम 4:00 बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.